Chatra News: श्रद्धालुओं की गाड़ी हाईवा से टकराई, महिला की मौत
चतरा, अगस्त 23 -- Chatra News: कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर गांव निवासी सत्यदेव प्रसाद दांगी की पत्नी ललीता देवी की शनिवार की सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा सुबह करीब पांच बजे जमुआ के समीप हुई। जानकारी के अनुसार, ललिता देवी सहित गांव की अन्य श्रद्धालुओं के साथ बोलबम की यात्रा पर बाबाधाम गये थे। बोलबम यात्रा से सभी लोग लौट रहे थी। इसी दौरान श्रद्धालुओं से भरी पिकअप गाड़ी सड़क के किनारे खड़ा हाईवा सड़क ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ललिता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त पिकअप वाहन में 10 श्रद्धालु सवार थे। घटना के बाद अन्य श्रद्धालु भी घायल हो गए। सभी को हल्की चोंटे आई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ललिता देवी की मौत से गांव में शोक की लहर है और परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.