चतरा, जुलाई 7 -- Chatra News: गिद्धौर, प्रतिनिधि। मेरा युवा भारत, मेरा भारत के तत्वावधान में सोमवार को प्रखंड में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, पुष्पांजलि अर्पण किया गया।साथ ही भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण, शिक्षा,राष्ट्रीय एकता तथा जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया। भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में अनुप्रिया गुप्ता ने प्रथम, अनिकेश कुमार द्वितीय तथा शिफा मरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- डॉ. श्य...