Chatra News: शिलान्यास के दो साल बाद भी नहीं बनी ग्रामीण सड़क
चतरा, जुलाई 19 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी "मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना" के तहत हंटरगंज प्रखण्ड में बनने वाले तिलहेत पंचायत के महगोदवा से कसाडाबर होते हुए हटवरिया मुख्य पथ तक की पक्की सड़क आज भी कागजों तक ही सीमित है। इस सड़क का शिलान्यास सितंबर 2024 में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा ऑनलाईन किया गया था।शिलान्यास के बाद ग्रामीणों में उम्मीद जगी थी कि अब उनके गांव की आवागमन सुविधा सुदृढ होगी और आवागमन आसान होगा। लेकिन शिलान्यास के करीब दो साल बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है और संवेदक लापता है। ग्रामीण कार्य विभाग, चतरा के द्वारा इस सड़क का निर्माण कराया जाना था। शिलान्यास पट के अनुसार यह सड़क महगोदवा गांव से शुरू होकर कसाडाबर होते हुए हटवरिया मुख्य पथ तक बनाया जाना था। इस सड़क से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.