चतरा, अगस्त 21 -- Chatra News: टंडवा, निज प्रतिनिधि। ईद मिल्लाद उन नवी पर्व को लेकर टंडवा थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक थाना परिसर में हुई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ देवलाल उरांव और संचालन पुलिस पदाधिकारी प्रभात कुमार ने किया। बैठक में बड़गांव में सौहार्द बनाने का मामला छाया रहा। मोमिनों ने सवाल उठाया कि बड़गांव में धारा 163 लागू है तो जूलूस कैसे निकाले। इसके पूर्व टंडवा थाना के किस गांव में कितने बजे जूलूस निकलेगा इसका रिपोर्ट पुलिस ने लिया। बीडीओ ने दोनों समुदाय से शांति और सौहार्द बनाने की अपील दोनों समुदाय से की। इस मौके पर दारोगा संदीप कुमार मुखिया अरविंद सिंह, अक्षयवट पांडे, सांसद प्रतिनिधि ईश्वर पांडे, सुनील चौरसिया,रोशन अंसारी, कासिम मियां,सुबेश राम, गोविंद तिवारी समेत अन्य शामिल थे। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: ईद मिला...