Chatra News: शहर की तुलना में गांवों के मतदाता ज्यादा सजग, शहरी वोटर पीछे
चतरा, जुलाई 17 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के कारण अभियान ने अच्छी रफ्तार पकड़ी है, जबकि शहरी क्षेत्रों में अपेक्षाकृत धीमी प्रगति देखी जा रही है। बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) के अनुसार गांवों में मतदाता समय पर गणना प्रपत्र प्राप्त कर उसे भरकर जमा कर रहे हैं, जबकि शहर में कई मतदाता घर पर नहीं मिलने या जागरूकता की कमी के कारण प्रक्रिया अपेक्षाकृत धीमी है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार चतरा में 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा किया जा चुका है। वहीं प्राप्त प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य करीब 54 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष कार्य भी निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए बीएलओ घर-घर जाकर प्रपत्रों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.