चतरा, अक्टूबर 1 -- Chatra News: पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के मौके पर सम्मानित किए जा रहे वृद्धों के बीच एक बड़ी चिंता उभरकर सामने आई है। इलाके के दर्जनों वरिष्ठ नागरिकों को कई महीनों से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन नहीं मिली है, जिससे लोगों में नाराज़गी है। स्थानीय वृद्धों ने बताया कि पेंशन के अभाव में दवा, राशन और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है। कई बुजुर्गों ने कहा कि वे बार-बार प्रखंड कार्यालय और बैंक के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। सिंघानी मुखिया राधिका देवी ने भी मामले पर चिंता जताई और कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान तभी सार्थक होगा जब उन्हें समय पर पेंशन मिले। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द लंबित पेंशन जारी करने की मांग की है। वहीं पंचायत समिति सदस्य मीना कुमारी...