चतरा, अक्टूबर 10 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम "जीने के अनुभवों को सुना जाए सच्ची आवाजें, सच्चा बदलाव" के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने, सामाजिक झिझक दूर करने तथा जरूरतमंद व्यक्तियों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तारकेश्वर दास, चतरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मुकेश कुमार झा, राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी शोभा कुजूर एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगीता लुसी बारला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। सिविल सर्जन डॉ. सत्य...