चतरा, जुलाई 14 -- Chatra News: चतरा प्रतिनिधि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सोमवार को चतरा सदर अस्पताल परिसर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत *परिवार स्वास्थ्य मेला एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी एवं सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी ने कहा कि स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण के लिए परिवार नियोजन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से छोटा परिवार-खुशहाल परिवार'* की अवधारणा अपनाने की अपील की। वहीं सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा और उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने सुरक्षित मातृत्व, जनसंख्या स्थिरीकरण और परिवार नियोजन के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों...