Chatra News: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर पत्थलगड्डा प्रखण्ड कार्यालय में उमड़ी मतदाताओं की भीड़
चतरा, सितम्बर 19 -- Chatra News: पत्थलगड्डा प्रतिनिधि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत पत्थलगड्डा प्रखण्ड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बीएलओ द्वारा जारी नोटिस के बाद मतदाता अपने साक्ष्यों के साथ पहुंचे और सूची में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन किया। मौके पर मौजूद बीडीओ सह सीओ उदल राम ने बताया कि इस दौरान कुल 135 लोगों ने अपने नोटिस के साथ आवश्यक कागजात लेकर कार्यालय पहुंचकर सुधार प्रक्रिया पूरी की। जबकि 11 लोग अनुपस्थित रहे। आगे उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा दी गई नोटिस को मतदाता बिल्कुल भी अनदेखा न करें। समय पर प्रखण्ड कार्यालय परिसर पहुंचकर अपने साक्ष्यों के साथ प्रक्रिया पूरी करें, ताकि मतदाता सूची में कोई गलती न रह जाए। यह भी पढ़ें- विसंगति की नोटिस लेकर मतदान केंद्र पहुंचे मतदाता, आठ केंद्रों पर हुई सुनव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.