चतरा, अगस्त 1 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। चतरा विधायक जनार्धन पासवान शनिवार को 35 बटालियन सशस्त्र सीमा बल, चतरा के अंतर्गत आने वाली 'ए' समवाय केडिमोऊ का दौरा किया। इस दौरान विधायक ने 35 बटालियन, सशस्त्र सीमा बल द्वारा चतरा ज़िले में नक्सलवाद को रोकने के लिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जवानों के साथ लगभग 2 घंटे का समय व्यतीत कर उनका मनोबल बढाया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया की केडिमोऊ पिकेट सशस्त्र सीमा बल परिसर में शीघ्र ही बिजली पहुंचाई जाएगी तथा पेयजल की गुणवता में भी सुधार किया जायेगा। उनके साथ सशस्त्र सीमा बल चतरा के उपकमांडेंट पार्थ सारथि रॉय, निरीक्षक अभिजीत आनंद तथा 50 अन्य कार्मिक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...