Chatra News: विधायक ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से की मुलाकात
चतरा, जुलाई 9 -- Chatra News: सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास और शहरी आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए विधायक उज्जवल कुमार दास ने सकारात्मक पहल तेज कर दी है। इस सिलसिले में उन्होंने गुरुवार को रांची में भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से आत्मीय मुलाकात की। विधायक ने गुलदस्ता भेंट कर केंद्रीय राज्य मंत्री का भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। मुलाकात के दौरान सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास, शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने और जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दोनों नेताओं के बीच विस्तृत और सार्थक चर्चा हुई। विधायक ने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक आवश्यकताओं और जनता से जुड़ी मुख्य समस्याओं को केंद्रीय मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। यह भी पढ़ें- झि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.