चतरा, अगस्त 26 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। जिला चतरा प्रखण्ड चतरा अंतर्गत ग्राम नावाडीह देवी मंडप प्रांगण में मंगलवार को आयोजित अखण्ड कीर्तन कार्यक्रम में चतरा विधायक जनार्दन पासवान शामिल हुए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के साथ भक्ति भाव में सहभागी बनकर प्रसाद ग्रहण किया और उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित किया। अखण्ड कीर्तन की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। इस अवसर पर काफी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...