चतरा, जुलाई 27 -- Chatra News: हंटरगंज निज प्रतिनिधि हंटरगंज के हिरिंग गांव के फिटिंगटांड टोला में शनिवार के देर शाम विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गई। मृत मवेशी फिटिंगटांड टोला के गणेश भुईया की एक गाय और गुड्डू भुईया की एक बछिया है। दोनों मवेशी खुले में कर रहे थे इसी दौरान 11 हजार वॉल्ट तार के पोल के सपोर्टिंग तार के चपेट में आ गाए। जिसमें करंट प्रवाहित होने के कारण दोनों मवेशी करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। पशुपालक और ग्रामीण जब तक पहुंचने उससे पहले दोनों मवेशी दम तोड़ चुके थे। इस घटना में पशुपालकों को एक लाख रुपये की छती पहुंची है। 10 दिन पूर्व भी सपोर्टिंग तार में विद्युत प्रवाहित होने के कारण एक मवेशी की मौत हो गई थी। बिजली विभाग की लचर व्यवस्था आप लोगों के लिए जी का जंजाल बनते ज...