चतरा, अगस्त 21 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, चतरा के तत्वावधान में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से 25 अगस्त 2026 (मंगलवार) को उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय चतरा गनौरी मंदिर के समीप में किया जाएगा। शिविर में उपभोक्ता बिलिंग एवं मीटर रीडिंग, नया विद्युत कनेक्शन, विद्युत भार में वृद्धि अथवा कमी, ट्रांसफार्मर संबंधी शिकायत, विद्युत कनेक्शन का विच्छेदन एवं पुनर्जोड़ने सहित अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं को लेकर उपस्थित हो सकते हैं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: जिले में 22 अगस्त तक विद्युत विपत्र सुधार विशेष कैंप यह भी पढ़ें- Chapra News: बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत को ले ...