चतरा, अगस्त 23 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शनिवार को डीसी रवि आनंद की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यालयों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विभिन्न शैक्षणिक मानकों की प्रखंडवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान ओवरऑल रैंकिंग में अपेक्षाकृत खराब प्रदर्शन करने वाले हंटरगंज एवं लावालौंग प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई हेतु पत्र प्रेषित करने का निर्देश दिया गया। वहीं प्रतापपुर के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अजय कुमार दास एवं हंटरगंज के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संदीप कुमार से कारण-पृच्छा करते हुए नियमानुसार विभागीय कार्रवाई हेतु आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। यह भी पढ़े...