चतरा, अक्टूबर 26 -- Chatra News: चतरा प्रतिनिधि । यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जिला परिवहन विभाग ने सोमवार को कड़ी कार्रवाई की गयी। जिला परिवहन पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में लघु सिंचाई विभाग के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कुल 86,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। जांच अभियान के दौरान विभिन्न प्रकार के वाहनों को रोककर उनके आवश्यक कागजातों की पड़ताल की गई। इसमें वाहन टैक्स, परमिट, इंश्यूरेंस और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। इसके अलावा दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट पहनने की भी जांच की गई। जांच के दौरान कागजातों में कमी और यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- Pakur News: डीटीओ के निर...