Chatra News: वायरल बुखार और सर्दी-खांसी के मरीजों से अस्पतालों पर बढ़ा दबाव
चतरा, अगस्त 1 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। जिले में लगातार बदल रहे मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में वायरल बुखार, सर्दी-खांसी और फ्लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार वर्तमान में ओपीडी में आने वाले करीब 50 प्रतिशत से अधिक मरीज वायरल बुखार और सर्दी-खांसी से पीड़ित हैं। इसके कारण अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। सुबह से ही सदर अस्पताल के ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। डॉक्टरों को लगातार बढ़ती संख्या में मरीजों का उपचार करना पड़ रहा है। सदर अस्प्ताल में आये मरीजों ने बताया कि भीड़ अधिक होने के कारण पंजीकरण और डॉक्टर से परामर्श लेने में काफी समय लग रहा है। अस्पताल कर्मियों पर भी कार्यभार बढ़ गया है। अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.