Chatra News: वर्षों से लंबित कुंदा से नवादा तक सड़क मरम्मत का कार्य शुरू
चतरा, अगस्त 29 -- Chatra News: कुंदा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय कुंदा के नीचे टोला से नवादा तक बन रही कालीकरण सड़क में भारी अनियमितता बरते जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए जांच की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क कई वर्षों से लंबित थी। ग्रामीणों के अथक प्रयास और स्थानीय विधायक जनार्दन पासवान के पहल के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था, जिससे क्षेत्र के लोगों में अच्छी सड़क बनने की उम्मीद जगी थी। लेकिन शुरू होते ही निर्माण कार्य अनियमितता की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और मानकों के अनुरूप पिचिंग नहीं की गई है। स्थिति यह है कि पैर से हल्का जोर मारने पर ही सड़क का मटेरियल उखड़कर हवा में उड़ता नजर आता है। इससे सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.