चतरा, जुलाई 21 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। झारखण्ड आंदोलनकारी सह झामुमो के वरिष्ट नेता अधिवक्ता ज्याउद्दीन खान का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। चार दिन पूर्व ही उनकी तबियत बिगड़ी थी, उसके बाद उन्हें रांची मेदांता अस्पताल में ले जाया गया था, दो से तीन तक इलाज के बाद उन्होंने मंगलवार को मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। चतरा व्यववहार न्यायालय के सबसे पूराने अधिवक्ता व स्व0 शिबू सोरेन के काफी करीबी रहे ज्याउद्दीन की चतरा में एक अलग पहचान थी। वरिष्ठ अधिवक्ता लाइन मोहला अखाड़ा गली के रहने वाले थे। इनके निधन से शहर में शोक की लहर दौड़ गयी। इनके मौत के बाद चतरा बार एसोसिएशन में भी अधिवक्तागण काफी हताश और निराश हैं। बुधवार को उनके जनाजे का नमाज के बाद अखाड़ मुहल्ला स्थित कब्रिस्तान में सुपूर्द ऐ खाक किया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...