Chatra News: वन पट्टा और मुआवजे की मांग को लेकर 27 अक्टूबर को चतरा में प्रदर्शन
चतरा, अक्टूबर 12 -- वन पट्टा और मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन Chatra News: चतरा प्रतिनिधि । वन पट्टा और भारतमाला परियोजना में भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे की मांग को लेकर सीपीएम और जनसंघर्ष मोर्चा ने 27 अक्टूबर को चतरा में आंदोलन करने का निर्णय लिया है। इसे लेकर सोमवार को सदर प्रखंड के पकरीया स्थित सरना टोगरी में दोनों संगठनों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में वन अधिकार कानून 2006 के तहत पात्र लोगों को वन पट्टा देने और गैरमजरुआ जमीन से जुड़े मामलों पर चर्चा की गई। बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से शुरू किया गया अबुआ बीर दिसुम अभियान अपेक्षित परिणाम नहीं दे सका है। उन्होंने कहा कि वर्षों से वन भूमि पर रहकर जीवनयापन करने वाले लोगों को अब तक अधिकार नहीं मिला है। भारतमाला परियोजना में भूमि अधिग्रहण से प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.