चतरा, अक्टूबर 5 -- Chatra News: वन अधिकार कानून लागू कराने की मांग, 23 को रांची की जनसभा में जुटने का आह्वान वन अधिकार कानून लागू कराने की मांग, 23 को रांची की जनसभा में जुटने का आह्वान गिद्धौर प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित सूर्य मंदिर परिसर में रविवार को वन अधिकार समिति की प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खुशहाल दांगी ने की, जबकि संचालन समिति के अध्यक्ष विजय भारती ने किया। बैठक में अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासियों के वन अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

वन अधिकार अधिनियम पर चर्चा वक्ताओं ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम 2006, नियम 2008 एवं संशोधित नियम 2012 को प्रभावी रूप से धरातल पर लागू करने की आवश्यकता है। कानून बने करीब दो दशक बीतने के बावजूद वन क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को इसका समुचित लाभ...