Chatra News: वन्य प्राणी सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन कस्तूरबा विद्यालय के छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली
चतरा, अक्टूबर 3 -- Chatra News: प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। शनिवार को वन्य प्राणी सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतापपुर प्रक्षेत्र में कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा वन एवं वन्यजीव संरक्षण से संबंधित विभिन्न स्लोगनों के साथ उत्साह एवं उत्साहवर्धक नारे लगाए गए तथा लोगों को वन एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर बच्चों को वन, वन्यजीव एवं उनके संरक्षण के महत्व के संबंध में जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में प्रतापपुर प्रक्षेत्र के प्रभारी वनपाल, धन्नजय कुमार प्रधान वनरक्षी, गृह रक्षक एवं अन्य वनकर्मियों के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.