Chatra News: लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
चतरा, सितम्बर 11 -- Chatra News: मयूरहंड, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की एक लड़की ने मयूरहंड थाना में दो लड़कों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाई है। आवेदन में कहा है कि जब वह सहेली के साथ पूजा कर रात में अपने घर जा रही थी, इसी बीच अचानक बोलेनो गाड़ी सामने रुकी और गाड़ी से अलगडीहा गांव निवासी पवन कुमार और अंकित कुमार सिंह बाहर निकले और सामने खड़ा हो गये। दोनों गाली गलौज और जाती सूचक बात कह कर छेड़छाड़ करने लगे। जब हमलोगों ने इसका विरोध किया और शोर मचाई, जबतक ग्रामीण पहुंचे तबतक दोनों युवक भागने में कामयाब रहे। दोनों युवकों के विरुद्ध मयूरहंड थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मयूरहंड पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। लड़की के परिजनों ने भी प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.