चतरा, अगस्त 12 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। चतरा पुलिस ने एक लूटपाट व फायरिंग की घटना का उद्भेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, एक कारतूस व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में हंटरगंज थाना क्षेत्र के परासिया गांव निवासी अमित कुमार, वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के छोटकी जोरी निवासी बिट्टू कुमार व करैलीबार गांव निवासी रोहित कुमार शामिल हैं। डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने बुधवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि सात अगस्त की देर शाम वशिष्ट नगर थाना क्षेत्र के कोन गांव के कस्तूरबा विद्यालय प्रतापपुर मोड़ जोरी के समीप सरस्वती ज्वेलर्स के मालिक मृत्युंजय कुमार वर्मा से अज्ञात अपराधियों ने मोबाइल व सोने की चेन लूट ...