Chatra News: लावालौंग-सिकनी पथ पर जानलेवा ठोकर, हादसे के बाद भी नहीं जागा विभाग
चतरा, अक्टूबर 2 -- Chatra News: लावालौंग प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय से सिकनी गांव को जोड़ने वाली करीब छह किलोमीटर लंबी पीसीसी सड़क इन दिनों राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह कटाव के कारण बने बड़े-बड़े ठोकर और पुल-पुलिया के पास उभरे खतरनाक गैप हादसों को न्योता दे रहे हैं। सोमवार को इसी ठोकर की वजह से एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा। संयोग से नीचे धान का खेत होने के कारण उसकी जान बच गई। सड़क की सबसे भयावह स्थिति बेलाटांड़ स्कूल के समीप है। यहां पुल का गार्डवाल ध्वस्त हो जाने से करीब 100 फीट सड़क का हिस्सा हवा में झूल रहा है। सड़क का यह हिस्सा कभी भी ध्वस्त हो सकता है। स्कूल के समीप होने के कारण यहां विद्यार्थियों के साथ ग्रामीणों का भी लगातार आवागमन होता है। ऐसे में किसी बड़े हादसे की आशंका से ग्रामीण चिंतित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.