Chatra News: लावालौंग में बाइक की डिक्की से 600 ग्राम अफीम बरामद, एक गिरफ्तार
चतरा, अक्टूबर 29 -- Chatra News: सिमरिया/लावालौंग, निज प्रतिनिधि। लावालौंग थाना क्षेत्र में एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने पसागम-होसिर मार्ग पर छापेमारी कर 600 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मुकेश कुमार गंझू ग्राम मंधनिया (थाना लावालौंग) का रहने वाला है, जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को देखकर भागने में सफल रहा। इस संबंध में सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 27 अक्टूबर को सुबह करीब 11 बजे एसएसबी और पुलिस की टीम पसागम से होसिर की ओर लौट रही थी।इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे दो मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर भागने लगे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया और मुकेश कुमार गंझू को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसकी हीरो सीडी डीलक्स मोटर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.