Chatra News: लावालौंग में नाबालिगों में बढ़ रही नशे की लत, अभिभावक परेशान
चतरा, जुलाई 20 -- Chatra News: लावालौंग प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में नशे का बढ़ता प्रचलन स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि 10 से 12 वर्ष तक के बच्चे भी खुलेआम अफीम, गांजा और सिगरेट का सेवन कर रहे हैं। इनमें कई स्कूली छात्र शामिल हैं। इतना ही नहीं, कुछ बच्चों के अफीम और शराब की लत के शिकार होने से उनके अभिभावक काफी परेशान है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंद पड़े जीएसबी कॉलेज परिसर, मॉडल स्कूल के आसपास, राम मंदिर के पास स्थित चबूतरा, पनडुब्बीया तालाब, हनुमान मंदिर के आसपास का क्षेत्र तथा थाना मुख्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित बाजार टांड़ जैसे स्थानों पर नशा करने वाले युवाओं और किशोरों का जुटान रहता है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियों से सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.