Chatra News: लावालौंग प्रखंड मुख्यालय में शुरू हुआ अखंड हरिकीर्तन
चतरा, अगस्त 27 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित यज्ञशाला परिसर में बुधवार को अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ हुआ। धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान 24 घंटे तक निर्बाध रूप से हरे राम, हरे कृष्ण का संकीर्तन किया जाएगा, जिससे पूरा यज्ञशाला परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहेगा। अखंड हरिकीर्तन कमिटी के राजेश प्रजापति ने बताया कि यह कार्यक्रम लगातार 24 घंटे तक चलेगा। इस दौरान श्रद्धालु भगवान के नाम का संकीर्तन करेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को बढ़ावा देना है। 24 घंटे तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में आचार्य के रूप में पंडित सुबोध कुमार पाठक का वरण किया गया है। यह भी पढ़ें- Latehar News: गुलायची मंदिर में अखंड कीर्तन श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.