Chatra News: लावालौंग प्रखंड कार्यालय में सर्वजन पेंशन योजना को लेकर लगा विशेष शिविर
चतरा, नवम्बर 21 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2026 पखवाड़ा एवं राज्य सरकार के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर आमजनों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लावालौंग प्रखंड कार्यालय परिसर में सर्वजन पेंशन योजना को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर के माध्यम से पात्र लाभुकों से विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लिए नए आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं। इस शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के पात्र लाभुक आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा पूर्व से लंबित पड़े आवेदनों का भी त्वरित निष्पादन करने की व्यवस्था की गई है, ताकि योग्य लाभुकों को पेंशन योजना का लाभ मिलने में अनावश्यक परेशानी न हो। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.