Chatra News: लावालौंग-पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
चतरा, अगस्त 6 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय से पांकी जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर पांच पंचायतों के मुखियाओं के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को चतरा उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सड़क की बदहाली से ग्रामीणों को हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए शीघ्र निर्माण एवं मरम्मत कराने की मांग की। मुखिया संघ के सदस्यों ने बताया कि सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बारिश के दिनों में जलजमाव और कीचड़ के कारण आवागमन बेहद कठिन हो जाता है। मरीजों को अस्पताल पहुंचाने, स्कूली बच्चों के आवागमन तथा किसानों को अपनी उपज बाजार तक ले जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: सीओ से सड़क पर किए गए अतिक्रमण हटाने की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.