Chatra News: लवानि टांड़ में झूल रहा बिजली का तार, हादसे की आशंका से ग्रामीण चिंतित
चतरा, अगस्त 31 -- Chatra News: कान्हाचट्टी प्रतिनिधि राजपुर पंचायत के लवानि टांड़ में बिजली के खंभे से इंसुलेटर सहित तार उखड़कर लटकने से ग्रामीणों के बीच हादसे की आशंका बनी हुई है। खंभे से उखड़ा तार काफी समय से झूल रहा है, जिससे आसपास आने-जाने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है।ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या की जानकारी कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से बिजली विभाग तक पहुंचाई गई, लेकिन अब तक तार को दुरुस्त कराने की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते तार की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त इंसुलेटर और लटकते तार को ठीक कराने की मांग की है, ताकि संभावित हादसे को टाला जा सके।फोटो30 अगस्त चतरा 18-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.