Chatra News: ललकवानाथ दुर्गा पूजा पंडाल पर जाम की चुनौती
चतरा, अक्टूबर 7 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। जतराहीबाग मोहल्ला स्थित लक्लकवानाथ मंदिर समिति की ओर से हर वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम और भव्य तरीके से किया जाता है। पूजा के दौरान यहां आकर्षक पंडाल और मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। हालांकि, मुख्य मार्ग पर पंडाल बनने के कारण इस दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो जाती है। लक्लकवानाथ मंदिर के समीप बनने वाला पूजा पंडाल चतरा के प्रमुख मार्ग पर स्थित है। यह मार्ग हजारीबाग और गया जैसे महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ता है। पूजा के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से सड़क पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ जाता है। श्रद्धालुओं के लिए समिति की ओर से पार्किंग की व्यवस्था भी की जाती है, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण पार्कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.