चतरा, अक्टूबर 2 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज प्रखंड सभागार में शुक्रवार को जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की एक बैठक की गई। उक्त बैठक की अध्यक्षता भोलानाथ सिंह ने किया। उक्त बैठक डीलर संघ के अध्यक्ष पद के लिए रखा गया था। इस बैठक में प्रखंड के करीब एक सौ डीलर उपस्थित हुए। यहां बता दें कि अध्यक्ष पद का चुनाव तिन वर्ष पर होता है। बैठक की शुरुआत होते ही अध्यक्ष पद के लिए डीलरों में नाम का चर्चा शुरू हो गया। उपस्थित डीलरों में करीब पांच उम्मीदवारों का नाम शुरुआती दौर में सामने आया। लेकिन चार उम्मीदवारों ने अपना उम्मीदवारी वापस लें लिया और सर्वसम्मति से कृष्णा पासवान के नाम पर सबका सहमति बन गया। इस प्रकार लगातार दूसरे बार कृष्णा पासवान प्रखंड डीलर संघ के अध्यक्ष चुने गये। कृष्णा पासवान के अध्यक्ष बनाए जाने पर डीलरों ने फूल माला ...