चतरा, अक्टूबर 18 -- Chatra News: चतरा प्रतिनिधि । दुर्गा पूजा महासप्तमी के अवसर पर शनिवार को शहर के लकलकवानाथ मंदिर परिसर में पूजा समिति की ओर से भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त रवि आनंद, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता और जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मंदिर परिसर में उत्सवी माहौल रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अतिथियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दुर्गापूजा की बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पर्व को श्रद्धा, भक्ति और आपसी सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया। डांडिया नाइट को लेकर आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यह भी पढ़ें- Chatra News: लावालौंग में पहली बार गरबा का आयोजन, बच्चियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति मां दुर्गा की आराधना के सा...