Chatra News: रेंजर्स दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने दिखाया उत्साह
चतरा, जुलाई 31 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। रेंजर्स दिवस के अवसर पर शुक्रवार को चतरा स्थित चिमटी रेस्टोरेंट में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन रेस्टोरेंट के संचालक प्रिंस कुमार के नेतृत्व में रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से किया गया। शिविर का उद्घाटन डॉ. मो. अजहर ने किया। इस अवसर पर युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल सात रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। रक्तदान करने वालों में आदित्य, अजय पटेल, सागर टोप्पो, जितेंद्र सिन्हा, विष्णु कुमार उर्फ बाबू, अविनाश कुमार एवं मो. आकिब शामिल रहे। शिविर को संबोधित करते हुए प्रिंस कुमार ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.