चतरा, अक्टूबर 9 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर गुरुवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जिला प्रशासन की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस दौरान उपायुक्त रवि आनंद, पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार एवं जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दु:ख की घड़ी में धैर्य, शक्ति एवं संबल प्रदान करने की कामना की। यह भी पढ़ें- Garhwa News: रूपी सोरेन के निधन पर आरके पब्लिक स्कूल में शोकसभा यह भी पढ़ें- Palamu News: झारखंड क्रांति मंच ने अर्पित की श्रद्धांजलि यह भी प...