Chatra News: रास्ते के विवाद को लेकर घटे मारपीट की घटना में पांच लोग हुए घायल
चतरा, जुलाई 17 -- Chatra News: हंटरगंज, निज प्रतिनिधि । हंटरगंज के परसिया गांव में बुधवार की देर शाम पुराने रास्ते के विवाद को लेकर घटे मारपीट की घटना में दो पक्षों से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पहले पक्ष के तेतरिया गांव के नारे सिंह का 26 वर्षीय पुत्र अक्षय कुमार सिंह और धनंजय सिंह का 26 वर्षीय पुत्र गौरव राज और दूसरे पक्ष के पंकज यादव, शांति देवी और परसिया गांव के सुजीत कुमार शामिल है। पहले पक्ष के अक्षय कुमार सिंह और गौरव राज ने बताया कि दोनों घंघरी बाजार से मोटरसाइकिल से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने परसिया गांव के समीप इन्हें पकड़ लिया और पुराने रास्ते के विवाद को तूल देकर इनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान लाठी डंडे और के रड के प्रहार से गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.