Chatra News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर म्यूजिकल चेयर रेस में प्रमोद को मिला प्रथम स्थान
चतरा, अगस्त 31 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय खेल आयोजन के तहत रविवार को म्यूजिकल चेयर रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। खेल के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी एकाग्रता, फुर्ती और संतुलन का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को देखने के लिए दर्शकों की भी अच्छी उपस्थिति रही। म्यूजिकल चेयर रेस में प्रमोद साव ने प्रथम, मनोज कुमार गुप्ता द्वितीय तथा डब्लू कुमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को आयोजकों की ओर से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के माध्यम से युवाओं एवं आम लोगों को खेलों के प्रति जागरूक करना तथा खेल भावना को बढ़ावा देना आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.