Chatra News: राशन कार्ड रद्द होने पर लाभुकों में आक्रोश, जांच कर पुन: राशन कार्ड जारी करने की मांग
चतरा, अगस्त 8 -- Chatra News: प्रखंड क्षेत्र में राशन कार्ड रद्द किए जाने के बाद लाभुकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। गरीब परिवारों का कहना है कि वे मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं और सरकारी राशन ही उनके जीवन का सहारा है। ऐसे में राशन कार्ड रद्द होने से उनके सामने खाद्यान्न का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। लाभुक बिनीता देवी ने बताया कि उनका परिवार पूरी तरह मजदूरी पर निर्भर है। इसके बावजूद उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया गया। जिससे अब परिवार के सामने दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है。
लाभुकों की मांग लाभुक मनिता देवी और सुमित्रा देवी ने प्रशासन से मांग की है कि रद्द किए गए राशन कार्डों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल है तो उसका कार्ड रद्द किया जाए, लेकिन पात्र एवं गरीब परिवारों का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.