चतरा, अगस्त 19 -- Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर में बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास कि जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर कक्षा 1 से 10 तक के सभी छात्र छात्राओं सहित विद्यालय के समस्त आचार्य वृंद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ आचार्यों के मार्गदर्शन में मंच संचालन कक्षा 9वीं की छात्रा पूजा ने कुशलतापूर्वक किया। इसके उपरांत विद्यालय के आचार्य मानिक चंद्र ने तुलसीदास के जीवन वृत्त एवं वर्तमान युग में उनकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए सारगर्भित प्रस्तावना प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: संगीतमय श्रीराम कथा का समापन समारोह के दौरान विद...