Chatra News: रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर में दो नई बस सेवाओं का शुभारंभ
चतरा, अगस्त 5 -- Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा शहर के रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर ने विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो नई विद्यालय बस सेवाओं का शुभारंभ किया है। अगस्त माह से शुरू हुई इस सुविधा का उद्देश्य शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुलभ और समयबद्ध परिवहन उपलब्ध कराना है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि लंबे समय से परिवहन सुविधा की मांग की जा रही थी। कई प्रतिभावान छात्र-छात्राएं दूरी और सार्वजनिक परिवहन की कमी के कारण विद्यालय में प्रवेश नहीं ले पाते थे। नई बस सेवा शुरू होने से इस समस्या का समाधान होगा और अधिक बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़ सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.