Chatra News: राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने मोहा मन, मटका फोड़ प्रतियोगिता में गंगा ग्रुप अव्वल
चतरा, सितम्बर 3 -- Chatra News: चतरा, प्रतिनिधि। स्थानीय रामेश्वरलाल खंडेलवाल विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों ने राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा, बलराम और सुभद्रा के रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। समारोह में आचार्यों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं और आदर्शों पर प्रकाश डाला। आचार्य मनोज कुमार ने श्रीकृष्ण के अवतार, कंस वध, धर्म की स्थापना तथा महाभारत और श्रीमद्भगवद्गीता में उनके योगदान की जानकारी दी। वहीं, आचार्य पंकज कुमार ने बच्चों को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ी कथाएं सुनाते हुए उनके आदर्शो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.