चतरा, अगस्त 23 -- Chatra News: कान्हाचट्टी प्रतिनिधि। बारवाडीह, पथलगड़ा में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कान्हाचट्टी प्रखंड की राजपुर वॉलीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बारवाडीह टीम को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 अगस्त को हुआ था, लेकिन बीच में बारिश के कारण फाइनल मुकाबला स्थगित कर दिया गया था। शनिवार, 22 अगस्त को मौसम साफ होने के बाद फाइनल मुकाबला कराया गया। फाइनल मुकाबले में राजपुर की टीम ने शुरू से ही बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन, धैर्य और एकजुटता का परिचय देते हुए बारवाडीह की टीम को मात दी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान राजपुर टीम के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और संघर्षशीलता का प्रदर्शन किया।फाइनल...