Chatra News: राजपुर ठाकुरबाड़ी से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
चतरा, जुलाई 17 -- Chatra News: कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर स्थित ठाकुरबाड़ी से गुरुवार को रथ यात्रा के शुभ अवसर पर भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। रथयात्रा ठाकुरबाड़ी परिसर से प्रारंभ होकर पूरे राजपुर बस्ती एवं राजपुर बाजार का भ्रमण करते हुए पुन: ठाकुरबाड़ी पहुंची। रथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने भगवान जगन्नाथ के रथ के दर्शन कर श्रद्धापूर्वक प्रणाम किया तथा सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और जय जगन्नाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।यात्रा के सफल आयोजन में स्थानीय समिति एवं ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Sasaram News: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में उमड़ा सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.