Chatra News: राखी, थाल सज्जा व मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
चतरा, अगस्त 22 -- Chatra News: चतरा प्रतिनिधि दीभा स्थित इंदुमती टिबड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में शुक्रवार को बालिका व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम के तहत राखी बनाओ, थाल सज्जा एवं मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बाल वर्ग की 180 और किशोर वर्ग की 92 छात्राओं समेत कुल 272 बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने स्वनिर्मित आकर्षक राखियों, सुंदर ढंग से सजाए गए पूजा थालों और मनमोहक मेहंदी डिजाइनों के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।विद्यालय की प्रभारी प्राचार्या सुशीला कुमारी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्राओं के हस्तकौशल एवं रचनात्मक क्षमता के विकास के साथ उन्हें भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: सावन महोत्सव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.