चतरा, सितम्बर 29 -- Chatra News: योजना को निरस्त करने की मांग पर अड़े मुखिया और ग्रामीण कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि।राजपुर बाजार में गांधी चौक पर जिला परिषद मद से हो रहे चबूतरा निर्माण को लेकर मंगलवार को विवाद उत्पन्न हो गया। कार्यस्थल पर मारपीट और 20 हजार लूटने के दिए गए लिखित आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इसके बावजूद ग्रामीणों का आक्रोश शांत नहीं हुआ और मुखिया छोटू सिंह के नेतृत्व में गांधी चौक पर धरना लगातार जारी है, वहीं विरोध में पूरा राजपुर बाजार भी बंद रहा। कार्य करवा रहे राजपुर निवासी शम्भू पासवान ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जिला परिषद सह जिला उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी द्वारा जिला परिषद मद से गांधी जी की...