Chatra News: यूपीएस लुट्टू में ताला तोड़कर चोरी का प्रयास
चतरा, जुलाई 18 -- Chatra News: लावालौंग, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के लावालौंग पंचायत स्थित उत्क्रमित प्राथमिक स्कूल लुट्टू में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने कार्यालय का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। हालांकि बहुमूल्य सामान हाथ नहीं लगने के कारण चोर चोरी करने में सफल नहीं हो सके। जाते-जाते उन्होंने कार्यालय में रखे सामानों को अस्त-व्यस्त कर दिया। स्कूल के प्रधानाध्यापक कृष्णा कुमार साहू ने बताया कि शुक्रवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर कार्यालय का ताला टूटा मिला। कमरे के अंदर टेबल, अलमारी और अन्य सामान बिखरे पड़े थे। उन्होंने बताया कि कार्यालय की टेबल पर स्कूल के अन्य कमरों की चाबियां रखी हुई थीं, जहां बहुमूल्य सामग्री सुरक्षित थी। संयोगवश चोरों के हाथ चाबियां नहीं लगीं, अन्यथा बड़ी चोरी की घटना हो सकती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.