Chatra News: युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ने पर जोर
चतरा, अक्टूबर 8 -- Chatra News: चतरा, संवाददाता। भारत सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं को टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जेओएसएच (ज्वाइंट स्क्वाड फॉर हेल्थ) टीम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जेओएसएच टीम के लोगो एवं मोबाइल ऐप का भी शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को तकनीक एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से टीबी उन्मूलन अभियान से जोड़ना है। इसी क्रम में सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्जवलित कर जेओएसएच (जेओएसएच) टीम अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने टीबी उन्मूलन के लिए युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Araria News: टीबी मुक्त भारत अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.