चतरा, जुलाई 17 -- Chatra News: चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चतरा जिले में कमजोर मानसून के कारण इस वर्ष खरीफ खेती की रफ्तार काफी धीमी है। मुख्य खरीफ फसल धान की रोपनी लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो सकी है। कृषि विभाग के आंकड़ों केअनुसार जून माह में सामान्य रूप से 167.1 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, लेतिकन इस बार केवल 9.5 मिमी बारिश दर्ज की गयी है। वहीं जुलाई माह में 13 तारिख तक सामान्य 308.2 मिमी के मुकाबले मात्र 47.1 मिमी वर्षा हुई है। कम बारिश का असर खरीफ फसलों की बुआई पर साफ दिखाई देने लगा है, जिले में लगभग 36,500 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की जाती है, मक्का की खेती लगभग 9,960 हेक्टेयर में होती है। जिसमें अब तक करीब 52.84 प्रतिशत क्षेत्र में ही बुआई हो सकी है। इसके अलावा दलहन की खेती 17,600 हेक्टेयर और तेलहन की खेती 1,660 हेक्टेयर में की जाती...