Chatra News: मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक घायल, स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद रेफर
चतरा, अक्टूबर 29 -- Chatra News: इटखोरी, निज प्रतिनिधि। परोका मोड़ के समीप मोटरसाइकिल दुर्घटना में करनी गांव निवासी 49 वर्षीय संतोष चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें युवा समाजसेवी लोकेश कुमार दास के प्रयास से इटखोरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक अजीत कुमार ने इलाज कर बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया। सूत्रों के अनुसार संतोष चन्द्रवंशी इटखोरी से करनी अपने घर जा रहे थे इसी क्रम में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई जिससे वे घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.